रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार
मुंबई :- पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर लया है। इससे पहले पुलिस ने अर्णब को उनके घर से हिरासत में लिया था। रिपब्लिक टीवी ने अर्णब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए जिसमें पुलिस और एंकर के बीच झड़प होती दिख रही है। अर्णब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई।अर्णब गोस्वामी को रायगढ़ पुलिस ने आर्किटेक्ट अन्वय नायक को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मामले में गिरफ्तार किया। आर्किटेक्ट अन्वय नायक ने मई 2018 में आत्महत्या की थी। उन्होंने एक सुइसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें अन्वय ने आरोप लगाया था कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हैं क्योंकि अर्णब ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था।
नायक और उनकी मां अलीबाग तालुक के कवीर गांव स्थित अपने फार्महाउस में मृत पाए गए थे। नायक फार्महाउस के फर्स्ट फ्लोर की सीलिंग से लटके हुए थे जबकि उनकी मां का शव ग्राउंड फ्लोर में बेड पर पड़ा मिला था।