हनुमान एवं राम मंदिरों में वाल्मीकि जयंती का समारोह के साथ किया गया आयोजन
गौतमबुधनगर:- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद के हनुमान एवं राम मंदिरों में वाल्मीकि जयंती का समारोह के साथ किया गया आयोजन जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देश पर जनपद के मंदिरों में रामायण का अखंड पाठ का आयोजन उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती को बहुत ही समारोह पूर्वक रूप में आयोजित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में जनपद के हनुमान एवं राम मंदिरों में रामायण का अखंड पाठ करते हुए बाल्मीकि के चरित्र पर विशेष प्रकाश डालने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस कड़ी में जेवर के मंदिरों में आज अखंड पाठ एवं महर्षि बाल्मीकि के चरित्र पर विशेष प्रकाश डालने के उद्देश्य से रामचरितमानस का अखंड पाठ कराया गया।