भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के नोएडा महानगर अध्यक्ष राजेश उपाध्याय आदमी पार्टी में शामिल

facewarta Bharat bhushan sharma

नोएडा :-दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नोएडा पहुंचे।यहां पहुँचने पर सेक्टर 18 नोएडा पार्टी कार्यालय के बाहर गौतम बुद्ध नगर जिले के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं के साथ सांसद संजय सिंह को पुष्पगुच्छ देकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात सभी लोग बरोला सेक्टर 49 में हनुमान मूर्ति के पास आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे।वहाँ भारतीय किसान यूनियन

(लोकशक्ति) के नोएडा महानगर अध्यक्ष राजेश उपाध्याय अपने साथियो के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने पार्टी की टोपी पहनाकर सभी साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई एव पार्टी में स्वागत किया।सदस्यता ग्रहण करने वालो में प्रमुख रूप से एस सी शर्मा, ब्रजमोहन, प्रीति उपाध्याय,रविंदर तोमर, राकेश राघव,संदीप उपाध्याय, रिंकू चौधरी, शैलेंद्र पुंडीर व रवि यादव रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.