भाकियू (बलराज) जेवर टोल प्लाजा पर पंचायत करेगी
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) किसानों की छः सूत्रिय निम्न मांगों को लेकर 26/10)20को जेवर टोल प्लाजा पर सुबह10बजे पंचायत करेगी इस सम्बन्ध में आज दिनांक20/10/20 को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के आदेशानुसार राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ओमपाल भाटी. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी व राष्ट्रीय महासचिव ऊधम भाटी व राष्ट्रीय सचिव सुनील भाटी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर हातमसिह भाटी ने जिलाधिकारी महोदय , प्रबंधक यमुना विकास प्राधिकरण व यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा

मुख्य मांगें
(1) यमुना विकास प्राधिकरण से प्रभावित किसानों का 64.7/. मुआवजे का भुगतान किया जाये
(2) यमुना विकास प्राधिकरण से प्रभावित किसानों को10 प्रतिशत प्लाट दिये जाये
(3) प्रभावित किसानों का टोल टैक्स फ्री किया जाये
(4) यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे आगरा तक सर्विस रोड बनाया जाये।
(5)देश का चौथा स्तम्भ मीडिया कर्मियों का टोल टैक्स फ्री किया जाये
(6) यमुना विकास प्राधिकरण से प्रभावित किसानों के बच्चों को प्राधिकरण के अन्तर्गत आने वाली कम्पनियों व अन्य विभागों मैं रोजगार दिये जाये