महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु 17 -25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान का संचालन

Face warta

नोएडा। संपूर्ण उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु 17 -25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत संपूर्ण उत्तर प्रदेश में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में जूम एवं वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न श्रम कानूनों के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव को समाप्त करने की जरूरत है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि आज आवश्यकता इस बात की है कि यदि बेटियों को खुले दिल से प्रत्येक प्रकार के अवसर प्रदान किए जाएं तो वे प्रत्येक क्षेत्र में अपने कौशल की उपायदेयता को सिद्ध कर सकती हैं।


इस अवसर पर मंत्री द्वारा वेबीनार के माध्यम से श्रम विभाग के सभी जिलों के अधिकारियों के माध्यम से भवन एवं अन्य श्रमनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही साथ उनके द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रदेश भर में अधिक से अधिक महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से उन्हें अधिकाधिक योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए। यह कार्यक्रम 17 – 25 अक्टूबर तक गौतमबुद्धनगर में भी जारी रहेगा।
जनपद गौतम बुद्ध नगर में श्रम उपायुक्त पी .के .सिंह द्वारा कुल 12 महिला लाभार्थी श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का प्रमाण पत्र सौंपा गया। योजनाओं की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में अंतरिम कर दी गई है। कार्यक्रम में यूनीसेफ की ओर से रुथ एल एलिना ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अंजुला अपर श्रमायुक्त द्वारा प्रदेश के सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन किया किया गया।
इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी गण एवं सहायक श्रमायुक डा ए के सिंह व व्यापारी प्रतिनिधि नरेश कुच्छल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.