पुलिस महिलाओं और बच्चियों को उनके विरूद्ध घटने वाले अपराधों के प्रति सचेत करेगी-मिशन शक्ति पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
Face warta Bharat Bhushan Sharma
गौतमबुद्धनगर:-मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार दिनांक 17.10.2020 से दिनांक 25.10.2020 तक मिशन शक्ति का आयोजन समस्त उत्तर प्रदेश में किया जाना है। इस मिशन में पुलिस विभाग को एक मुख्य भूमिका सौंपी गयी है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गौतमबुद्धनगर पुलिस महिलाओं और बच्चियों को उनके विरूद्ध घटने वाले अपराधों के प्रति सचेत करेगी एवं उनके सशक्तिकरण में प्रभावी योगदान देने का प्रयास करेगी। इस दौरान गौतमबुद्धनगर पुलिस की महिला सुरक्षा ईकाई द्वारा निम्नवत् कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें-
1.जागरूकता वाहन को रवाना किया जाना तथा उसका सात दिनों तक भ्रमणशील रहना-
पुलिस के एक व्रज वाहन को जागरूकता वाहन के रूप में परिवर्तित किया गया है, जिसे दिनांक 18.10.2020 को समय 11ः00 बजे रवाना किया जायेगा, जो अगले 07 दिनों तक समस्त जनपद में भ्रमणशील रहेगा। इस वाहन पर एक बडी टी0वी स्क्रीन के माध्यम से एक विडियो प्रसारित किया जायेगा, जिसमें महिला सुरक्षा सम्बन्धी अहम सूचनाऐं पुलिस द्वारा जनपद वासियों तक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचाने का प्रसास रहेगा। यह वाहन 15 से 20 मिनट की अवधि के लिये विभिन्न स्थानों पर रूककर वहां पर उपस्थित लोगों को आकर्षित कर इस विडियों का प्रसारण करेगा। ग्रामों, मलिन बस्तीयों, कालौनियों, बाजारों, माॅल्स, पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास इस वाहन को अगले सात दिनों तक पाया जायेगा।
2.-वर्चुअल महिला चैपाल-



कुछ प्रमुख ग्रामों एवं शहरी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा एवं सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा, प्रथम/द्वितीय द्वारा वहां उपस्थित लोगों के साथ वर्चुअल महिला चैपाल के माध्यम से संवाद किया जाएगा। जहां महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण किये जाने का प्रयास किया जाएगा। यह वर्चुअल महिला चैपाल जागरूकता वाहन के माध्यम से की जायेगी। यदि कोई जनप्रतिनिधि/संगठन अपनी लोकेशन/ग्राम में वर्चुअल महिला चैपाल कराने के इच्छुक हैं, वे अपना पंजीकरण दूरभाष नं0 9870395200 पर करा सकते है।
3-स्कूल के विद्यार्थियों के लिये साईबर सुरक्षा पर वेबिनारः-
दिनांक 21.10.2020 को समय 12ः00 बजे पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा द्वारा साईबर एक्सपर्टस के साथ एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिये 74 सरकारी एवं प्राईवेट स्कूलों को आमंत्रित किया गया है। तेजी से बढते साईबर अपराधों के प्रति युवकों/युवतियों को सचेत एवं जागरूक करने की दृष्टि से यह वेबिनार आयोजित किया जा रहा है। इसको यू-ट्यूब लाईव एवं फेसबुक लाईव के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा। इस सेशन के दौरान अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के भी उत्तर दिये जायेंगे।
4.-जुडिये अपनी स्वयं सिद्धा सेः-
कम्यूनिटी पुलिसिंग के माॅडल को प्रोत्साहित करने हेतु गौतमबुद्धनगर की महिला निवासियों के साथ पुलिस का सम्पर्क एवं समन्वय सुदृढ करने हेतु इस सप्ताह महिलाओं को गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आमंत्रित किया जाता है कि वे हमारी स्वयं सिद्धा महिला पुलिस टीम के साथ संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करें। इससे महिलाओं को अवसर मिलेगा कि वे पुलिस को उन स्थानों से परिचित करा सकें, जहां पर वे असुरक्षित महसूस करती हैं एवं पुलिस के साथ वहां पर भ्रमण करने से उनके हौंसलें बुलन्द होगें। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिये पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा द्वारा एक गूगल स्प्रेड शीट तैयार की जा रही है, जिसका लिंक निम्नवत् हैः-
https://forms.gle/nXjVZe7gpuEjfKVk6
इस लिंक के माध्यम से महिलाऐं इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कर सकती हैं।
5.-महिला डेस्क-ः
सभी पुलिस थानों की सेवाओं को महिलाओं के प्रति और अधिक संवेदनशील एवं जनोपयोगी बनाये जाने की दृष्टि से उच्च गुणवत्ता की महिला डेस्कों की स्थापना की जायेगी। जिन पुलिस थानों पर महिला डेस्क पूर्व से स्थापित हैं, वहां पर उनका नवीनीकरण कराया जायेगा। यह सभी कार्य दिनांक 25.10.2020 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
6.-नवरात्रि के पर्व में महिला सुरक्षाः-
आगामी त्योहारों एवं नवरात्रि के दृष्टिगत महिलाओं की सुरक्षा के लिये रामलीला मैदानों, पूजास्थलों, मन्दिरों एवं बाजारों आदि में गौतमबुद्धनगर पुलिस की महिला पेट्रोलिंग टीम "स्वयंसिद्धा" द्वारा समय 17ः00 बजे से 21ः00 बजे तक प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जायेगी। इन सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी घटना पर इन टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।