दिल्ली दंगों में शामिल रहे संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 4 कार्यकर्ता मथुरा में गिरफ्तार
दिल्ली दंगों में शामिल रहे संगठन के 4 कार्यकर्ता मथुरा में गिरफ्तार भड़काऊ साहित्य लेकर हाथरस जा रहे थे उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार रात पुलिस ने चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगी कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास हाथरस गैंगरेप मामले से जुड़ा भड़काऊ साहित्य मिला है। इनके मोबाइल लैपटॉप जब्त किए गए हैं। चारों आरोपी दिल्ली से आए थे और हाथरस जा रहे थे। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक चरमपंथी इस्लामिक संगठन है। इसका हेड ऑफिस दिल्ली के शाहीन बाग में है। यह संगठन नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हुए दंगों में भी शामिल था एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया संदिग्ध लोगों के दिल्ली से हाथरस आने की जानकारी मिली थी। इस इनपुट पर इंटेलीजेंस एजेंसियों और हाथरस से लगे सभी इलाकों में अलर्ट कर दिया गया था।
यूपी पुलिस ने रविवार को जातीय दंगे भड़काने की साजिश का खुलासा करते हुए वेबसाइट के खिलाफ केस दर्ज किया था। वेबसाइट के जरिए मुख्यमंत्री योगी के फर्जी बयान दिखाए गए ताकि माहौल बिगड़ जाए