राहुल-प्रियंका हिरासत में लिए जाने के बाद वापस लौटे
ग्रेटर नोएडा:- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने गुरुवार को सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से पहले ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस.वे पर रोक दिया पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया


वहां पर उनको गेस्ट हाउस ले जाया गया बाद में उनको छोड़ा गया उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। इसके बाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस.वे पर दोनों कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।