गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
दादरी -थाना दादरी पुलिस द्वारा एक गांजा तस्कर अभियुक्त चन्द्रप्रकाश पुत्र सेठपाल निवासी बजेडा थाना जहाँगीराबाद जिला बुलन्दशुहर वर्तमान पता ग्राम मांयचा थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर को ज्यू-1 के पास कोतवाली दादरी क्षेत्र से मय 1.5 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-1.चन्द्रप्रकाश पुत्र सेठपाल निवासी बजेडा थाना जहाँगीराबाद जिला बुलन्द शुहर वर्तमान निवासी ग्राम मांयचा थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर ,पंजीकृत अभियोग -मु0अ0स0 636/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दादरी गौतमबुद्धनगर बरामदगी-1 किलो 500 ग्राम गांजा
थाना बिसरख पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना बिसरख पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त सुफियान शेख उर्फ कालू पुत्र जुल्फिकार भुट्टो निवासी शान्ति बिहार तिगरी थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता तिगरी मंगल बाजार थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर को सुदमापुरी पुलिया से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 599/2020 धारा 323,308,504,506 भादवि0 मे वांछित चल रहा था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-सुफियान शेख उर्फ कालू पुत्र जुल्फिकार भुट्टो नि0 शान्ति बिहार तिगरी थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता तिगरी मंगल बाजार थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर