दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में संसद का घेराव किया |
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में 11.00 बजे मेरिडन होटल के पास सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इकट्ठे होकर संसद का घेराव किया |
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर बीजेपी के इस किसान विरोधी बिल का विरोध किया |
नई दिल्ली ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र कसाना ने कहा भारतीय संसद में असंवैधानिक तरीके से पारित एग्रीकल्चर ऑर्डिनेंस (कृषि अध्यादेश) किसान विरोधी बिल पास करके भाजपा ने किसानों के जीवन को और खतरे में डाल दिया हैै |उन्होंने बताया की देश में किसानों की बदहाली मे एक और काला अध्याय जोड़ने का काम केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के द्वारा किया गया है |

नई दिल्ली ज़िला कांग्रेस कमेटी के सचिव आजाद काँगड़ा ने कहा केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसानों की कोई चिंता नही है भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान और जय किसान के नारा दिया था। लेकिन केंद्र में बैठी बीजेपी के राज में ” निरंतर मारे जा रहे हैं जवान और फांसी पर लटकने पर मजबूर हो गया है किसान” किसान विरोधी ये काला क़ानून उसका जीता जागता उदाहरण है| इस बात की जानकारी कमेटी के सचिव आजाद कांगड़ा ने दी