उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत किया
फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा
गौतमबुधनगर– उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का गौतम बुध नगर’ आगमन पर यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया गया।इस मौके पर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज सुबह लगभग 12:00 बजे गौतम बुध नगर पहुंचे।

अध्यक्ष आज गौतम बुध नगर होते हुए बागपत सहारनपुर में किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए जा रहे थे। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी जिला महासचिव सुमन भाटी जिला सचिव नंदू ठाकुर जिला सचिव रविंद्र जाटव जिला सचिव धर्मेंद्र भाटी जिला सचिव राजेश बाल्मीकि अमरिंदर सिंह पुनीत मावी राजेश शर्मा अमरिंदर सिंह रवि वसोया आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे