भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना का स्वागत
नोएडा:-भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बादौली गांव मे पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया आज भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना बादौली का उनके पैतृक निवास कसाना बैठक पर गांव के युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कसाना का जोरदार स्वागत किया एवम भारतीय किसान यूनियन अखंड संघटन खडा करने पर खुशी जाहिर की और युवाओं ने महेश कसाना बादौली को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया एवं बधाई दी

और सब युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का विश्वास दिलाया और कहा कि हम संघटन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और किसानों की समस्याओं को हल कराने का प्रयास करायेंगे इस मौके पर महेश कसाना जी के द्वारा ग्रामीणों युवाओ एवं बुजुर्गों को आश्वस्त किया कि वे गांव गरीब और किसानों की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहेंगे और उसका डटकर मुकाबला करेंगे सभी समस्याओं का हल निकाल कर निस्तारण कराएंगे इस मौके पर चौ. रत्तन चौ.फिरी प्रधान चौ.भुपन चौ.राजे सरजीत प्रेमसिंह चौहान पं.बुध्दराम भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जॉनी चौहान बीजेपी कार्यकर्ता राहुल शर्मा सपा नेता नरेंद्र भाटी परविंदर कसाना सचिन कसाना डॉ.प्रमोद कसाना संजय कसाना सादीराम प्रधान अभी लोग मौजूद रहे