स्वागत गीत से छात्रों का आनलाइन पदालंकरण समारोह

 ग्रेटर नॉएडा (भारत भूषण) :- ग्रेनो स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में छात्रों का पदालंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का आन लाइन भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल खोसला प्रति उपकुलपति शलोनी युनिवर्सिटी कसौली हिल्स रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से की गई तदुपरान्त विद्यालय के छात्रों ने अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का मनमोह लिया। तालियों की गूँज ने जूम को गुंजायमान कर दिया।

मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या के द्वारा कौंसिल मेम्बर के छात्रों का पदालंकरण किया गया जो इस प्रकार से हंै -हेड वाॅय – अंशुमान सिन्हा, हेड गर्ल – धृति शर्मा, खेल सचिव गर्ल – कशि चैधरी, खेल सचिव बाॅय – यदुवीर सिंह, सांस्कृतिक सचिव गर्ल – मान्या वैद, सांस्कृतिक सचिव बाॅय – अनश कुमार, संयुक्त सचिव गर्ल – अनन्या महेन्द्रा और संयुक्त सचिव बाॅय – समर्थ पुण्डीर , स्टुडेन्ट आडीटर – समर्थ त्यागी, सह पाठयक्रम सचिव गल्र्स- जसमीज कौर, सह पाठयक्रम सचिव बाॅय-आदित्या राॅय। सहायक हेड गर्ल – जाह्नवी गोसाइन, सहायक हेड बाॅय – सिद्धार्थ वर्मा, सहायक सांस्कृतिक सचिव गर्ल – अनुशका मोहन, सहायक सांस्कृतिक सचिव बाॅय – भरत गुप्ता। सहायक खेल सचिव गर्ल – रमा पराशर, सहायक खेल सचिव बाॅय – आयुष्यमान अरोरा। सहायक संयुक्त सचिव गर्ल – इंशिका गर्ग, सहायक संयुक्त सचिव बाॅय – आर्यन बीनू।
मुख्य अतिथि ने अपने ओजस्वी भाषण में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा छात्रों को कामयाबी हासिल करने के लिए अनेक सुझाव दिए तथा पदालंकृत छात्रों को कर्तव्यों व पदभार को निर्वाहन करने का भी सुझाव दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ0 रेणू सहगल के द्वारा पदालंकृत सदन के पदाधिकारी व कौंसिल मेम्बर को पद के औचित्य व गरिमा का ध्यान दिलाते हुए शुचारु रुप से कार्य करने की शपथ दिलाई गई तथा पद प्रतिष्ठित छात्रों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.