शराब तस्कर गिरफ्तार

थाना नाॅलेज पार्क पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर गिरफ्तार कब्जे से 08 पेटी शराब बरामद।
दिनांक 25.08.2020 थाना नालेज पार्क द्वारा 01 शराब तस्कर विष्णु पुत्र भूरे निवासी ग्राम सकरपुर थाना हयातनगर जिला सम्भल वर्तमान पता ग्राम बादौली थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर को सेक्टर 150 से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 08 पेटी देशी शराब असली सन्तरा मसालेदार हरियाणा मार्का बरामद की गयी। 

पंजीकृत अभियोग का विवरणः 1. मु0अ0स0 287/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर। अभियुक्त 1. विष्णु पुत्र भूरे निवासी ग्राम सकरपुर थाना हयातनगर जिला सम्भल वर्तमान पता ग्राम बादौली थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर
*बरामदगी 08 पेटी देशी शराब असली सन्तरा मसालेदार हरियाणा मार्का

Leave a Reply

Your email address will not be published.