शोक संदेश व पाच लाख रुपए की आर्थिक मदद को लेकर सुदीक्षा भाटी के घर पहुंचे कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल।
गौतमबुधनगर :- प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी के नेतृत्व में स्वर्गीय सुदीक्षा भाटी के गांव डेरी स्कैनर पहुंच कर प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए शोक संदेश व पाच लाख रुपए की आर्थिक मदद को लेकर सुदीक्षा भाटी के परिवार से मिला और प्रियंका गांधी व अजय कुमार लल्लू के संदेश को उनके परिवार तक पहुंचाया। इस प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज मलिक उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी जिला गौतम बुध नगर के अध्यक्ष मनोज चौधरी जिला बुलंदशहर के पूर्व अध्यक्ष शयोपाल जिला गौतमबुधनगर के पूर्व अध्यक्ष डॉ महेंद्र नगर नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र अवाना यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नगर ललित अवाना स्वर्गीय सुदीक्षा भाटी के घर पहुंचे।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि हम प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस दुख की घड़ी में हमारी बेटी सुदीक्षा भाटी के परिवार को पाच लाख रुपये की आर्थिक मदद की है उससे उनके परिवार को काफी मदद मिलेगी और सभी लोगों को को भी उनकी इस दुख की घड़ी में अपनी ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा सुदीक्षा भाटी के परिवार के साथ खड़ी है हर संभव मदद करने को तैयार रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वर्गीय सुदीक्षा भाटी के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उत्तर प्रदेश सरकार से हम मांग करते हैं कि इस परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा की स्वर्गीय सुदीक्षा भाटी हमारे क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने वाली बेटी थी उसने हमारे क्षेत्र व देश का नाम विदेशों तक रोशन किया ।आज हम सब को इस दुख की घड़ी में उनके परिवार का साथ देना है सुदीक्षा भाटी का जाना हमारे पूरे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान है आज इस दुख की घड़ी में जिला उपाध्यक्ष शाहिद जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी जिला महासचिव चंद्रमल बाल्मीकि जिला महासचिव सुमन भाटी आदि कांग्रेसी जन परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।