शातिर लुटेरा गिरफ्तार।
फेस वार्ता :-थाना सेक्टर-49 नोएडा 01 शातिर लुटेरा गिरफ्तार, कब्जे से छीनी हुयी सोने की चेन, बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल व अवैध चाकू बरामद।
दिनांक 25.11.2022 को थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा 01 शातिर लुटेरा अलताफ उर्फ साहिल पुत्र शब्बीर निवासी शाहजहां कॉलोनी, गली नं0-07, लिसाडी गेट, मेरठ को थाना क्षेत्र के मानव रचना स्कूल के पास एसबीआई कट, सेक्टर-50 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभिुक्त के कब्जे से छीनी हुयी सोने की चेन सम्बन्धित मु0अ0सं0 316/2022 धारा 392 भादवि0, एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल अपाचे व एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। अभियुक्त द्वारा बाइक पर सवार होकर अपने साथी अज्जु के साथ दिनाँक 18/09/2022 को जैन मन्दिर के पास सेक्टर-51 से वादी प्रतीक राज सिह निवासी सेक्टर-51 की सोने की चेन छीनी गयी थी जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0-316/2022 धारा 392 भादवि0 थाना सेक्टर-49 पर पंजीकृत है।
अभियुक्त : अलताफ उर्फ साहिल पुत्र शब्बीर निवासी शाहजहां कॉलोनी, गली नं0-07, लिसाडी गेट, मेरठ।
पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः
1.मु0अ0सं0-383/2022 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना सेक्टर-49, नोएडा।
2.मु0अ0सं0-316/2022 धारा 392/411 भादवि0 थाना सेक्टर-49, नोएडा।
3.मु0अ0सं0-228/2022 धारा 414 भादवि0 थाना सेक्टर-49, नोएडा।
4.मु0अ0सं0-558/2019 धारा 414 भादवि0 थाना सिविल लाईन, मेरठ।
5.मु0अ0सं0-360/2020 धारा- 392 भादवि0 थाना नौचंदी, जिला मेरठ।
*बरामदगी का विवरणः 1. एक सोने की चेन सम्बन्धित मु0अ0सं0 316/2022 धारा 392 भादवि0। 2. एक अवैध चाकू।, 3. एक मोटरसाइकिल अपाचे बिना नम्बर प्लेट।