अवैध गांजा व शराब के साथ 5 नाइजिरियन पुरूष व 5 नाइजिरियन महिला गिरफ्तार।

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:-

थाना दादरी पुलिस द्वारा अवैध गांजा व शराब के साथ 5 नाइजिरियन पुरूष व 5 नाइजिरियन महिला गिरफ्तार, कब्जे से 310 ग्राम गांजा व 217 कैन/बोतल बीयर व 17 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद।

11.07.2022

थाना दादरी पुलिस द्वारा अवैध गांजा व शराब के साथ 5 नाइजिरियन पुरूष व 5 नाइजिरियन महिला को थाना क्षेत्र के ओमीक्रोन-1 मकान नं0-सी-51 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 310 ग्राम गांजा व 217 कैन/बोतल बीयर व 17 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब(उत्तर प्रदेश मार्का व दिल्ली मार्का) बरामद की गई है। अभियुक्तों द्वारा अवैध शराब का जखीरा जमा कर रखा था तथा उक्त मादक पदार्थ का सेवन करना स्वीकार किया गया है। विदेशी नागरिकों के प्रपत्र व वीजा की जाँच भी की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

1.मु0अ0सं0 368/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

2.मु0अ0सं0 369/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

3.मु0अ0सं0 370/22 धारा 14 विदेशी अधि0 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरणः1.310 ग्राम गांजा

2.217 कैन/बोतल बीयर

3.17 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published.